फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   death in accident

Yamuna Nagar News: बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
death in accident
साढौरा। पहाड़ीपुर नाके के पास एक्टिवा सवार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव भालमाजरा निवासी सुनील कुमार ने साढौरा पुलिस को शिकायत दी है कि उसका छोटा भाई 24 साल का शांति दास हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह अपने भाई शांति दास के साथ बाइक पर साढौरा जा रहा था । भाई पीछे बाइक पर बैठा था। जब गांव पहाड़ीपुर के पास पहुंचे तो एक एक्टिवा सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक्टिवा को पंचकूला के गांव टोडा निवासी प्रदीप चला रहा था। टक्कर लगने से वे सड़क पर जा गिरे। हादसे में वो और उसका भाई घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसके भाई शांति दास को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी एक्टिवा चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed