फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body thrown in field after murder of girl

Yamuna Nagar News: युवती की हत्या करने के बाद खेत में फेंका शव

Fri, 10 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in field after murder of girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। बूड़िया क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब करीब 23 साल की युवती का शव चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना शहर जगाधरी, फॉरेंसिक टीम व सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। युवती की गर्दन पर नुकीली या धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने चनेटी गांव के अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि दो माह के भीतर चौधरी देवीलाल कॉलेज के सामने दूसरा शव बरामद हुआ है। इससे पहले एक युवक का शव भी यही से मिला था। फिलहाल पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि युवती कहां की रहने वाली है। युवती को देखकर लग रहा है कि वह बिहार की रहने वाली है। युवती का शव जिस जगह पर मिला है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में लगी है, ताकि हत्यारोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन

वहीं पुलिस को दी शिकायत में चनेटी के अशोक कुमार ने बताया कि वह किसान है। वह अपने गांव में था। इसी दौरान सुबह पौने आठ बजे उसके पास चनेटी के मास्टर राकेश कुमार ने कॉल कर बताया कि विकास विनायक के खेतों में करीब 23 साल की युवती का शव खून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। यहां आकर उसने देखा चनेटी निवासी शिवकुमार व बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को देखने पर लग रहा था कि किसी ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियारों से वार कर उसकी हत्या की है। उधर, थाना शहर जगाधरी के एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास रही है।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से भी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed