{"_id":"871d2384d90275f50d69c8a765353b03","slug":"dead-body-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनदी से मिला घर से लापता युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनदी से मिला घर से लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Tue, 21 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
छछरौली से रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर से लापता हुए युवक का शव सोमवार सुबह छछरौली के नजदीक सोमनदी से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह छछरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि 28 वर्षीय एक युवक का शव कस्बे के नजदीक स्थित सोमनदी में पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों ने मृतक की शिनाख्त छछरौली के पहाड़ी गेट मोहल्ली निवासी अरविंद सिंह उर्फ मोनी के रूप में की। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि अरविंद रविवार दोपहर को अचानक घर से लापता हो गया था।
आशंका जताई जा रही है कि युवक शोच के लिए सोमनदी की तरफ गया था और पांव फिसलने से नदी में बने कुंड में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी।