फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of young man was found in Yamuna canal after 48 days in Haryana

Haryana Crime: 48 दिन बाद यमुना नहर में मिला युवक का शव, 25 मई से था लापता, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 13 Jul 2025 04:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

19 वर्षीय कमल का शव 48 दिन बाद रेलवे पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। युवक 25 मई को अपने दोस्त के साथ बाइक पर अपने घर से निकला था। 

विज्ञापन
Dead body of young man was found in Yamuna canal after 48 days in Haryana
यमुना नहर से युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव झीवरेडी के 19 वर्षीय कमल का शव 48 दिन बाद रेलवे पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। परिजनों द्वारा शिनाख्त करने पर थाना बूड़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


25 मई से लापता था कमल

मामले में मृतक के पिता तेजा ने बेटे की हत्या का शक जताया है। उनका आरोप है कि कमल के लापता होने के दिन 25 मई को घर पर उसका दोस्त आया और कमल को अपने साथ काम से बूड़िया ले गया।
विज्ञापन


दोस्त के साथ बाइक पर गया था कमल

दोनों बाइक पर गए थे। देर शाम तक कमल घर नहीं लौटा तो उसे अपने साथ ले जाने वाले दोस्त से पूछा, पर उसने कुछ नहीं बताया। इसलिए उन्होंने दोस्त पर ही कमल को लापता करने का शक जाहिर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डूबी दो महिलाओं को ढूंढते समय मिला कमल का शव


रविवार दोपहर जमुना गली के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर दो महिलाएं पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई थीं। सूचना पर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नहर में उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गोताखोरों की टीम को नहर से झीवरेडी के कमल का शव मिल गिया। पिता तेजा ने इसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



ये भी पढ़ें:  Haryana: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर यमुना नहर में गिरी दो बहनें, एक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed