फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of young man found hanging on tree, fear of murder, Yamunanagar

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on tree, fear of murder, Yamunanagar
फंदे पर लटके मिले युवक को देखने पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी क्षेत्र में खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी नहर किनारे एक पेड़ पर 19 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान खारवन निवासी महकजोत सिंह के रूप में हुई। युवक के घुटने जमीन से लगे थे। ग्रामीणों का कहना था कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस जांच में युवक के शरीर पर देखने पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस इसे हत्या की बजाय खुदकुशी मान रही है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता होने की बात कह रही है।
गांव खारवन निवासी महकजोत सिंह शहर के एमएलएन कॉलेज में पढ़ता था। वह वीरवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। वह देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के कुछ लोगों ने दादूपुर-नलवी नहर किनारे पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका देखा। गले में पगड़ी के कपड़े से फंदा लगा था, जो पेड़ की टहनी से बंधा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक की मां और बहन भी वहां पहुंच गई। गांव के काफी लोग वहां पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसे हत्या बताया, क्योंकि युवक के पांव व घुटने जमीन पर लगे हुए थे। गांव के लोगों का कहना था इसकी हत्या की गई और शव को पेड़ पर लटकाया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। जांच में मृतक के शरीर पर देखने पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के पास अमेरिका जाने की तैयारी में था महकजोत
मृतक महकजोत सिंह के पिता रणजीत सिंह कई साल से अमेरिका में है। महकजोत भी अपने पिता के पास अमेरिका जाने की तैयारी कर रहा था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। जब उसकी मौत की सूचना मां व बहन को मिली तो वह दादूपुर नलवी नहर पर पहुंचीं। युवक का शव देखते ही दोनों मां बेटी बिलख-बिलख कर रोने लगी। विलाप करते हुए दोनों गई बार बेहोश हुई। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला।
नहीं थी कोई परेशानी, फिर क्यों उठाया कदम
मृतक की मां को उसके इकलौते बेटे की मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। उसका कहना है कि उसके बेटे को कोई परेशानी नहीं थी। उसने खुदकुशी आखिर क्यों की, इसका जवाब उसे भी चाहिए। यदि किसी ने उसकी हत्या की तो पुलिस जल्द मामले की जांच कर हत्यारों का सुराग लगाए। मृतका की बहन का भी रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने अमेरिका में रह रहे मृतक के पिता को इसकी सूचना दे दी गई है।

प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक की मां ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हत्या है या आत्महत्या, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। वहीं मौत की वजह पोस्टमार्टम में साफ हो पाएगी। - सुभाष चंद्र, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed