फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of missing youth found on canal bank, suspicion of murder

Yamuna Nagar News: नहर किनारे मिला लापता युवक का शव, हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found on canal bank, suspicion of murder
विज्ञापन

सात दिन से लापता मुंडा माजरा निवासी 24 साल के अंकुश उर्फ जोनी का शव देर शाम को बूड़िया थाना क्षेत्र में फतेहगढ़ नहर के किनारे से बरामद किया गया। मृतक जोनी जागरण में भजन गाता था और सिंगर बनना चाहता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के पिता व भाई ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद शहर पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे पूछताछ कर पुलिस पूरे मामले की सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मुंडा माजरा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा अंकुश उर्फ जोनी जागरण में भजन गाता था। चार सितंबर की सुबह दस बजे उसका बेटा अंकुश घर से बिना कुछ कहे चला गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। छह सितंबर को उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सात सितंबर को शहर पुलिस ने उसके भाई सुरिंद्र की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्हें शक है कि उसका एक दोस्त अपने साथ लेकर गया था। हालांकि वह घर से अकेला गया था। शनिवार शाम को पुलिस को फतेहगढ़ नहर के पास से उसका शव मिला। वे मौके पर गए तो उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे जोनी के रूप में की। उन्हें शक है कि जोनी का एक दोस्त और तीन अन्य युवकों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




सुरेश कुमार ने बताया कि जोनी के दोस्त और तीन अन्य पर जिन पर हत्या का शक है, वे खुद जोनी की तलाश में जुटे रहे। लेकिन उन्होंने सच नहीं बताया था कि वे फतेहगढ़ में नहर किनारे गए थे। वहीं बताया जा रहा है कि जोनी अपने चार दोस्तों के साथ नहर किनारे गया था। वहां पर नहाते समय हादसा हुआ। डर के मारे उसके दोस्तों ने घर पर आकर कुछ नहीं बताया। हालांकि यह बात पुलिस जांच के बाद साफ होगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस भी शक के आधार पर चारों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के पिता सुरेश कुमार का कहना है कि अंकुश ही घर का खर्च उठाता था। उसके पास केवल दो लड़के हैं। एक लड़की है, लड़की की शादी कई साल पहले हो गई थी। कई दिन से वे अंकुश की तलाश में जुटे थे। लेकिन अंकुश के बारे में कुछ पता नहीं लग पा रहा था। देर शाम उन्हें उसके मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके कारण परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। परिजनों ने जिन पर शक जताया है, उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed