फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of a youth found in a canal, suicide suspected

Yamuna Nagar News: नहर से मिला युवक का शव, खुदकुशी का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a canal, suicide suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सोमवार दोपहर लापता हुए बूड़िया निवासी 36 वर्षीय रोहताश का शव मंगलवार को पश्चिमी यमुना नहर में दड़वा घाट के पास से बरामद हुआ है। सोमवार देर शाम उसकी स्कूटी नहर किनारे खड़ी मिली थी। उस पर रोहताश का मोबाइल भी था। बताया जा रहा है कि युवक ने नहर में कूद कर आत्महत्या की है। बूड़िया निवासी रिंकू देवी ने बताया कि उसका पति रोहताश प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करता था। वह सोमवार को काम पर गया था। उसने दोपहर को उसे फोन कर कहा था कि उसका खाना तैयार रखना। वह फैक्टरी से लौटकर खाना खाएगा। इसके बाद वह नहीं लौटा। दोपहर बाद जब उसने उसे दोबारा फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आया।
इसके बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। बूड़िया थाना पुलिस ने उसकी पत्नी रिंकू देवी की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। सोमवार देर शाम पश्चिमी यमुना नहर के दड़वा घाट के पास रोहताश की एक्टिवा मिली। तब परिवार ने उसके नहर में डूबने की आशंका जताई गई। मंगलवार सुबह गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ नहर से रोहताश के शव को बरामद कर लिया। बूड़िया थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि माना जा रहा है कि उसने नहर में कूद कर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमी नहर में डूबने से युवक की मौत

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के पताशगढ़ गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर से मंगलवार देर शाम करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। नहर में युवक का शव देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर राजीव को बुलाया। गोताखोर राजीव ने अपनी टीम के साथ मिलकर शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed