फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of a young man found lying on the building under construction, fear of death due to cold

निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पड़ा मिला युवक का शव, ठंड लगने से मौत की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the building under construction, fear of death due to cold
यमुनानगर। वीरवार को मछली मार्केट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान हमीदा निवासी जयसिंह (34) के रूप में हुई। मौत अधिक शराब पीने या ठंड लगने से होना बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक के जीजा ने बताया कि उसका साला फैक्टरी में काम करता था। रोज की तरह बुधवार शाम को फैक्टरी में गया था। सुबह उसके पिता उसे खाना देने फैक्टरी में गए थे। वहां फैक्टरी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में जयसिंह मृत पड़ा हुआ था। पास में तीन-चार शराब की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जयसिंह व उसके साथियों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद ही उसकी मौत हुई है। पुलिस को गहनता से मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई का पता लगाना चाहिए। उधर, मृतक के साथियों का कहना है कि रात को जयसिंह ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद वह यह लेट गया था। सुबह वह मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी मेम सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह मछली मार्केट पहुंचे थे। जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि ज्यादा शराब पीने व ठंड लगने की वजह से जयसिंह की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed