{"_id":"631f977f178e51653c2e27ff","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-a-semi-naked-state-on-a-cot-yamuna-nagar-news-knl1209402188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की शर्मा गार्डन कॉलोनी में अकेले रह रहे व्यक्ति भारती संधी (36) का शव सोमवार सुबह चारपाई पर अर्धनग्न अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। व्यक्ति की मौत करीब 10-12 दिन पहले होनी बताई जा रही है। मृतक का बड़ा भाई सुमित जब उससे मिलने पहुंचा तो भारती की मौत होने का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। मृतक भारती संधी डीजे का काम करता था।
रामपुरा चौकी के जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शर्मा गार्डन की महिंद्रा पेट्रोल पंप वाली गली में 36 साल के भारती संधी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस को इसकी सूचना मरने वाले भारती के बड़े भाई सुमित ने दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो चारपाई पर भारती का शव पड़ा हुआ था। वह बिना कपड़ों की अवस्था में था। देखने से लग रहा था कि करीब 10 से 12 दिन पहले उसकी मौत हुई है। क्योंकि उसके शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई सुमित ने बातचीत में बताया कि उसका भाई इस मकान में अकेला रहा करता था। डीजे का काम करता था कई दिन से वह मिला नहीं था और न ही उसका कई दिनों से फोन आया तो उसकी चिंता हुई वह उससे मिलने आया। घर के अंदर जाकर देखा तो उसका शव नग्न अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।