फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dd

पबजी सहित अन्य चीनी एप बैन करना सही, शहरवासी बोले करते हैं समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
dd
केंद्र सरकार ने तीन महीने में तीसरी बार चीन पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की है। सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते चीन की 118 एप पूर्ण रूप से बैन कर दिए हैं। इसमें टिकटॉक की तरह बेहद लोकप्रिय हो चुके पबजी गेमिंग एप भी शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि देशभर में पबजी के करोड़ों यूजर थे। जबकि जिले के करीब तीन लाख लोग पबजी पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते थे। सरकार की इस डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक का जिलावासियों ने दिल खोलकर समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम से चीन की कमर टूट गई है। इससे चीन को करोड़ों रुपये की सीधी चपत लगी है। लोगों का कहना है कि सबसे पहले देश है।
विज्ञापन

चीन चोरी कर रहा था डाटा
छात्र भानू प्रताप ने कहा कि चीन इन एप के जरिये लोगों का डाटा और निजी जानकारी चोरी कर रहा था। वहीं पबजी भारत की सबसे लोकप्रिय गेमिंग एप बन गई थी। जिससे चीन को करोड़ों की आमदनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी कार्रवाई थी बेहद जरूरी
छात्र रितिक ने इनसे चीन की सैकड़ों करोड़ रुपये की आय थी। पबजी गेम खेलने में अधिकांश लोग एप द्वारा मांगी जाने वाली सभी परमिशन ओके कर देते थे। जिससे चीन भारत की सुरक्षा में सेंधमारी की कौशिश कर रहा था।
सरकार ने उठाया उचित कदम
व्यापारी केतन ने बताया कि पबजी देशवासियों के लिए एक बीमारी सी बन गया था। लॉकडाउन में इसकी लोकप्रियता और भी अधिक बढ़ गई थी। सरकार की यह डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक उचित और सटीक कदम है।

चाइना को दिया करारा जवाब
शहरवासी वरुण शर्मा ने कहा कि चीन लगातार सीमा पर गतिरोध पैदाकर रहा है। उसे सबक सीखाना जरूरी था। सरकार ने एप बैन करके चीन को करारा जवाब दिया है। उनके साथ पूरा देश सरकार के फैसले का समर्थन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed