{"_id":"60ce4fbd8ebc3e7090498ee4","slug":"dc-visited-the-villages-and-found-out-the-problems-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl73746686","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने गांवों का दौरा कर जानी समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी गिरीश अरोड़ा ने बिलासपुर उपमंडल के गांव रामगढ़ सवाई, भमौली, गाढ़वाली, काठगढ़, आदिबद्री, राजपुर, रामपुर, नगली, तीहानो, लेदा खादर, लाल टोपी, मम्दूबांस, शहजादवाला, चीकन में चल रहे पत्थरों के बांधों व स्टोन स्टडों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
डीसी ने सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड की ओर करवाएं जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। आदि ब्रदी केदारनाथ मंदिर में माथा टेक कर दर्शन किया। उन्होंने यमुना नदी के किनारे बसे गांवों व अन्य नदियों के किनारे बसे गांवों की कृषि योग्य भूमि को जल कटाव से बचाने व उक्त सभी गांवों की आबादी को संभावित बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए पत्थरों के बांध व स्टोन स्टडों के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उक्त गांवों में लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण करने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे पत्थरों के बांधों व स्टोन स्टडों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।