{"_id":"68001a6da19097d9a406131d","slug":"dc-sought-answers-on-patients-problems-summoned-nurse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136263-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मरीजों की परेशानी पर डीसी ने मांगा जवाब, नर्स तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मरीजों की परेशानी पर डीसी ने मांगा जवाब, नर्स तलब
Thu, 17 Apr 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने और स्टाफ नर्स पर लगाए गए अभद्रता के आरोपों पर डीसी पार्थ गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना ने बुधवार को अस्पताल की सभी सीनियर स्टाफ नर्स को अपने कार्यालय में बुलाया और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
सूत्रों अनुसार इस दौरान स्टाफ नर्स की एक सीनियर डॉक्टर के साथ बहस भी हो गई। इस पर पीएमओ ने दोनों पक्षों को न केवल शांत कराया गया बल्कि स्टाफ नर्स को हिदायत भी दी कि वह अपने काम के प्रति गंभीर हो जाए।
टीम ने आठ अप्रैल को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दूसरे तल पर वार्ड में भर्ती मरीजों से बात की थी। ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर नौ अप्रैल को करोड़ों के अस्पताल में थर्मामीटर तक नहीं शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था। वार्डों में भर्ती मरीजों ने आरोप लगाया था कि वह बुखार की शिकायत करते हैं तो उन्हें थर्मामीटर तक नहीं लगाया जाता। बिना बुखार की जांच किए ही दवाई दे दी जाती है।
विज्ञापन
ड्यूटी पर कार्यरत नर्स उन्हें कहती हैं कि थर्मामीटर नहीं है। इसी तरह शौचालयों में गंदगी होने, वार्डों में डस्टबिन न होने, पीने का पानी न होने और कोई काम कहे जाने पर स्टाफ नर्सों द्वारा अभद्रता किए जाने के आरोप मरीजों ने लगाए थे।
इसपर डीसी ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है। 14 अप्रैल को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्तता के चलते अब तक इस पर संज्ञान नहीं लिया जा सका था। जैसे ही डीसी ने रिपोर्ट मांगी तो पीएमओ ने तुरंत सभी स्टाफ नर्स को अपने कार्यालय में बुला लिया। पीएमओ ने सभी को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार की कटिंग भी दिखाते हुए जवाब मांगा। इस दौरान कुछ डॉक्टर भी पीएमओ कार्यालय में उपस्थित रहे। नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना का कहना है कि अस्पताल में सामान व दवाइयों की कोई कमी नहीं है।
सारे स्टाफ को बोला हुआ है कि यदि कोई दवाई या सामान खत्म होने वाला हो तो उससे पहले ही डिमांड भेज कर उसे मंगवाया जाए।
वह खुद भी यहां औचक निरीक्षण कर मरीजों से बात करती हैं। संवाद