फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DC knows the condition of infected patients, Yamunanagar

डीसी ने जाना संक्रमित मरीजों का हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
DC knows the condition of infected patients, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवनियुक्त डीसी गिरीश अरोड़ा ने मंगलवार को जिला अस्पताल व ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में चल रही फ्लू ओपीडी, कोविड सैंपलिंग व कोविड वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सिविल अस्पताल में बने कोविड कंट्रोल रूम, मॉलिक्यूलर लैब, व आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया।
नवनियुक्त डीसी गिरीश अरोड़ा मंगलवार सुबह ही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। सिविल अस्पताल व ईएसआई कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करने बाद वह पंजाबी धर्मशाला जगाधरी में टीकाकरण की व्यवस्था देखी। उन्होंने कोविड-19 में मरीजों की जांच व्यवस्था, देखभाल, उपचार व होम आइसोलेशन में संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन दूरभाष पर ली गई जानकारी का मूल्यांकन किया। हालांकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने डीसी को बताया कि मंगलवार को जिले में 45 केंद्रों 1782 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। तीन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 565 लाभार्थियों ने डोज लगवाई। जबकि 42 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के 1217 लाभार्थियों को टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि जिले में सरकारी व निजी क्षेत्र में 867 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें से 754 बेड रिक्त हैं। केवल 113 पर मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल ऑक्सीजन बेड की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed