फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dayanand Sadan became the overall winner in the games

Yamuna Nagar News: खेलों में दयानंद सदन बना ओवरऑल विजेता

Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Sadan became the overall winner in the games
विजेता प्रतिभागियों के साथ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती शिक्षण संस्थान में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान सरस्वती पब्लिक स्कूल से दयानंद सदन ने और सरस्वती विद्या मंदिर से नर्मदा हाउस ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मेहुल प्रथम, मोनू द्वितीय और आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की रिले दौड़ में नर्मदा सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों की रिले दौड़ में गंगा सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की बाधा दौड़ में वैष्णवी प्रथम, सहजप्रीत द्वितीय और अवनी तृतीय स्थान पर रही। रस्साकसी में सरस्वती पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता समापन पर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्यातिथि रहे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, सरस्वती शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रबंधक शक्ति कुमार गोयल, सचिव विनोद गुप्ता, उप प्रधान राम गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे।
मुख्यातिथि ने विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स मार्च पास्ट करते मुख्यातिथि को सलामी दी। विद्यार्थियों ने गीत से अतिथियों का स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

वहीं, विगत वर्ष में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय संस्थापक सदस्य पद्मश्री दर्शन लाल जैन की स्मृति में उनके पुत्र नीरज जैन ने 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। संस्थापक सदस्य डॉ. बृजमोहन गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र अभिषेक गुप्ता ने हर विषय के टॉपर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सरस्वती शिक्षण संस्थान की ओर से जिले में टॉपर विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सह सचिव सुनील पंचदेव, प्रदीप कुमार, अभिमन्यु सैनी, सुनील छाबड़ा, वैभव आहूजा व दोनों विद्यालयों के प्राचार्य सुमित जिंदल, तरनप्रीत कौर, मोनिका गुप्ता, सुनैना मलिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed