{"_id":"6aaee0a38bdf65d639052cda","slug":"daughters-hoisted-the-flag-in-the-national-cricket-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163153-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेटियों ने फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेटियों ने फहराया परचम
Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियो के साथ प्राचार्या व कोच। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सीआईएससीई की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए सेंट थॉमस स्कूल की खिलाड़ियों ने देश भर में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया।
लड़कियों की यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में करवाई गई थी। इसके सभी जोन की टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान उत्तर भारत की सेंट थॉमस स्कूल की टीम ने तेलंगाना को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक करवाई गई।
प्रतियोगिता में सेंट थॉमस की खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करते हुए फाइनल मैच में पहुंची। फाइनल में टीम का मुकाबला तेलंगाना की टीम से हुआ। पहली बल्लेबाजी करते हुए तेलंगाना टीम जल्द ही ढेर हो गई और 109 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट थॉमस की टीम की ओपनिंग अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
इस दौरान ओपनर बल्लेबाज कनुष्का छह रन बनाकर रनआउट हो गई। वहीं, आन्नया मेहता भी 12 रन की निजी स्कोर पर बाहर हो गई। इसके बाद निधि और दीया बल्लेबाजी पर डटी रहीं। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन की साझेदारी की। दीया ने बेहतरीन बल्लेबाजी दिखते हुए 49 रन बनाए। वहीं, निधि ने 25 रन बनाए। मैच के दौरान तेलंगाना टीम ने 17 रन गेंदबाजी के दौरान अतिरिक्त दे दिए।
इससे पूर्व निधि ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया। मैच में निधि की उंगुलियों का जादू चला और प्रतिद्वंद्वी टीम के चार विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन के लिए निधि को मैच ऑफ द प्लेयर चुना गया। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रदर्शन के आधार पर सात छात्राओं का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलों के लिए किया गया है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। टीम ने कोच पूनम भंडारी व रजनीश कालिया के नेतृत्व में भाग लिया था। संत थॉमस स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विजेताओं और चयनित छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इसके साथ प्राचार्या ने टीम के शानदार मार्गदर्शन और उत्कृष्ट कोचिंग के लिए खेल प्रशिक्षक पूनम भंडारी और रजनीश कालिया को बधाई दी। डॉ. चंदना लाल विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।