{"_id":"68cb53096f519308640d6667","slug":"daughter-in-law-got-her-father-in-law-murdered-for-opposing-her-love-affair-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-740798-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रेम संबंधों का विरोध करने पर पुत्रवधू ने करा दी ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रेम संबंधों का विरोध करने पर पुत्रवधू ने करा दी ससुर की हत्या
Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव घेसपुर में 12 सितंबर की रात को 65 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश पाल की हत्या अज्ञात ने नहीं, बल्कि उनकी पुत्रवधु ललिता ने प्रेमी करतार सिंह से कराई थी। उसने हत्या की साजिश अपने प्रेमी करतार सिंह के साथ रची थी क्योंकि मृतक ओमप्रकाश को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला गया था।
बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो बदनामी के डर से ललिता व उसके प्रेमी करतार सिंह ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। जिस दिन वारदात को वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन ललिता घर पर ही थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद प्रेमी करतार सिंह ने इसकी जानकारी ललिता को दे दी। सुबह जब ससुर ओमप्रकाश का शव चारपाई से मिला तो सबसे ज्यादा दुख होने का शोक ललिता ही जता रही थी। वह बार-बार गांव के अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप मढ़ रही थी। इससे पुलिस को ललिता पर शक हो गया और उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो ललिता ने सारी सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। इस पर पुलिस ने ललिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसका प्रेमी करतार सिंह अभी फरार है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो चुका है। हत्या से चार दिन पहले बाड़े के कुत्ते पर कुल्हाड़ी से हमले की घटना भी इसी साजिश का हिस्सा बताई जा रही है।
पोते अंकुश पर गांव जुब्बल के कुछ लोगों ने लगाया था भेड़-बकरियों को मारने का आरोप : मृतक के बेटे प्रदीप पाल का कहना है उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार के बेटे अंकुश कुमार (19) पर गांव जुब्बल के कुछ लोगों ने उनकी भेड़ बकरियों को मारे जाने के आरोप लगाए थे। जिससे परेशान होकर अंकुश ने दबाव के चलते नहर में छलांग लगा दी थी। 20 अगस्त को अंकुश का शव पश्चिमी यमुना नहर में काछुआ से बरामद हुआ था। संवाद
उन्होंने थाना रादौर में कुछ लोगों के विरूद्ध अंकुश को परेशान करने व उसे धमकाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी लोगों ने उस पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया हुआ था लेकिन वह दबाव में नहीं आया। जिसके चलते रंजिशन उसके पिता की हत्या की गई है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उनके पिता के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।