फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dastar decoration competion

दस्तार सजाओ प्रतियोगिता में मनमीत सिंह ने मारी बाजी

Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने नौ व सात वर्ष की उम्र में दस्तार की शान के लिए जुल्म के आगे सिर नहीं झुकाया और जीवन का बलिदान दे दिया। उनके द्वारा दी गई शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


आज के युवा वर्ग को भारत के इतिहास के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में रचनात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए। यह बात एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर ने गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों के शहीदी पर्व पर हुए कार्यक्रम में कही। इसका आयोजन कपालमोचन स्थित दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में ओपन दस्तार सजाओ प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


इसमें जिले सहित आसपास के जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें कुरुक्षेत्र के गांव बकाली के मनमीत सिंह ने पहला, यमुनानगर के गांव शाहपुर के सुखविंद्र सिंह ने दूसरा स्थान पाया। जबकि महज आठ वर्षीय सिख मनकीरत सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य नरेंद्र कौर ने विजयी प्रतिभागियों को नकद ईनाम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व पर अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा और स्कूल के बच्चों की ओर छोटे साहिबजादों के जीवन से संबधित कथाओं को नाटक व कीर्तन से प्रदर्शित किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, हरजस कौर, सुरेंद्र सिंह, गुरमेश, हरमिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, रवि कुमार, सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed