Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Darkness on the roads, broken street lights, and missing signboards

Yamuna Nagar News: सड़कों पर अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें खराब और संकेतक भी गायब

Wed, 25 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Darkness on the roads, broken street lights, and missing signboards
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर फैला अंधेरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी के साथ धुंध का दस्तक देने लगी है लेकिन जिले की सड़कों पर रोशनी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संपर्क सड़कों पर कहीं खंभों पर लगी बत्तियां बंद पड़ी हैं तो कहीं व्यवस्था ही नहीं है। शाम ढलते ही कई सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं।
ऐसे में कोहरे के दौरान इन मार्गों से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। कम दृश्यता के कारण सड़क पर चल रहे वाहन, पैदल राहगीर और बीच में बने डिवाइडर समय रहते दिखाई नहीं देंगे। इससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्य मार्ग पर दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, परंतु रात को कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं मिलती है। शहर से गुजर रहे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमानी चौक से चांदपुर तक अंधेरा पसरा रहता है। जोड़ियां से आगे भी शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन, यमुना नहर पुल, अधोमार्ग, पुराना हमीदा और लक्कड़ मंडी क्षेत्र में भी रोशनी की व्यवस्था नाकाफी है। कलानौर क्षेत्र में भी वाहन चालकों को अंधेरे के बीच सफर करना पड़ता है। जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। मानकपुर, खारवन मोड़ और पंजेटो तक के मार्ग पर अंधेरा वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाता है।
इन मार्गों पर पहले से ही कई दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित हैं। इसके बावजूद यहां रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। सामान्य दिनों में ही वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और आसपास से गुजर रहे वाहनों का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। धुंध पड़ने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
पुलिस लाइन के पास अंबाला मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर भी रोशनी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और यात्री गुजरते हैं।
रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहन और पैदल चलने वाले लोग दूर से दिखाई नहीं देते। कई स्थानों पर दिशा बताने वाले संकेतक पेड़ों और विज्ञापन पटों के पीछे छिपे हुए हैं। वहीं, सड़क के बीच बने डिवाइडर भी अंधेरे में स्पष्ट नजर नहीं आते।
जिम्मेदारी के बंटवारे में अटकी रोशनी
शहर की सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं। जिम्मेदारी के इस बंटवारे के बीच सड़कों पर अंधेरा दूर करने के लिए ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं। सर्दी में धुंध बढ़ने से पहले खराब बत्तियां ठीक करने, अंधेरे स्थानों में रोशनी की व्यवस्था और संकेतक स्पष्ट करने की जरूरत है। समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कोहरे के दौरान इन सड़कों पर सफर करना और भी जोखिम भरा हो सकता है।

कोहरे से पहले सभी एजेंसियों को उनके काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जहां ज्यादा दिक्कत है, वहां प्राथमिकता से काम करवाया जाएगा। सड़क सुरक्षा समिति की अगली बैठक में विभागों की ओर से कराए गए कामों की समीक्षा की जाएगी। - हैरतजीत कौर, जिला परिवहन अधिकारी।

सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर फैला अंधेरा। संवाद

सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर फैला अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed