फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dairy running in residential area was shifted

Yamuna Nagar News: रिहायशी क्षेत्र में चल रही डेयरी को किया शिफ्ट

Wed, 17 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dairy running in residential area was shifted
रूप नगर कॉलोनी से डेयरी शिफ्ट करते निगम के अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिहायशी क्षेत्रों में चल रही पशु डेयरियों पर नगर निगम ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने जगाधरी की रूप नगर कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र में चल रही पशु डेयरी को शिफ्ट किया। रिहायशी क्षेत्र में चल रही इस डेयरी से क्षेत्र में गंदगी का माहौल था।
नगर निगम ने डेयरी संचालक को चार बार नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद भी संचालक ने डेयरी शिफ्ट नहीं की। अंतिम नोटिस देने के बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह की टीम ने मंगलवार को इस पशु डेयरी पर कार्रवाई की। निगम कर्मियों ने पहले डेयरी में बंधे पशुओं को खुलवाकर अन्य स्थान पर शिफ्ट किया।
विज्ञापन

इसके बाद डेयरी में बने पशु बांधने वाले स्थान, चारा डालने वाली खुरली व अन्य स्थान को ध्वस्त कर दिया। साथ ही डेयरी संचालक को चेतावनी दी कि दोबारा यहां डेयरी शुरू की तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने गत सप्ताह डेयरियों के शहर से बाहर शिफ्ट न होने का मामला प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर सात के पार्षद प्रियंक शर्मा ने भी पशु डेयरियों को शहर से बाहर निकालने की आवाज उठाई है। उनका कहना है कि शहर के जिस भी वार्ड में पशु डेयरियां चल रही हैं उन सभी को डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट किया जाए।
उन्होंने निगम की इस कार्रवाई की सराहना की है। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रूप नगर कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र में पशु डेयरी बनी हुई है। डेयरी से नालियों में गोबर बहाया जा रहा है और आसपास खुले में गंदगी डाली जा रही है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। पहले डेयरी संचालक को नोटिस दिया गया। लेकिन उसने नोटिस को अनदेखा किया और डेयरी शिफ्ट नहीं की। कुछ दिनों पहले डेयरी संचालक को अंतिम नोटिस जारी किया गया।
निगमायुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मंगलवार रूप नगर कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र में बनी पशु डेयरी में दबिश दी। दबिश के दौरान डेयरी के अंदर कई पशु बंधे हुए थे। जिन्हें खोल कर अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया।

इसके बाद निगम कर्मियों ने हथोड़ों से डेयरी में बने पशु बांधे के स्थान व खुरली को तोड़ डाला। डेयरी संचालक को कड़ी चेतावनी दी कि यदि दोबारा यहां पशु बांधे तो उन्हें पकड़ कर गोशाला छोड़ दिया जाएगा और चालान कर इस स्थान को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed