फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   d

तीनों कृषि कानून के समर्थन में भाजपा 15 अक्तूबर को निकालेगी किसान ट्रैक्टर यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
d
कृषि संबंधी तीनों कानूनों के समर्थन में भाजपा 15 अक्तूबर को ट्रैक्टर रैली निकालेगी। यह रैली जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से आने वाले किसानों द्वारा निकाली जायेगी। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले भाजपा मंडल छछरौली के कम्यूनिटी हॉल में आयोजित बैठक में हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून लागू होने के बाद अनाज मंडियां पहले की तरह चल रही हैं, उनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। मंडी में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर अपनी फसल मंडियों में बेच रहे हैं। तीनों कानूनों के समर्थन में हर गांव से किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर केंद्र सरकार को अपना समर्थन देने के लिए निकलेगा। ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व वह स्वयं करेंगे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, भाजपा नेता गुलशन अरोड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, रामपाल, सुलेख चंद कश्यप, शिवकुमार, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन गांवों से होकर निकलेगी ट्रैक्टर रैली
15 अक्तूबर सुबह 8 बजे किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गांव ताहरपुर, ढांकवाला, मुकारोपुर, तुगलपुर, शाहपुर, हडौली, लोप्पों, बलौली, शेरपुर, चुहडपुर, उर्जनी, जैघर, जैधरी, मेहरमाजरा, डारपुर, मानीपुर, लेदी, भीलपुरा, नवाजपुर, खदरी, दमोपुरा, प्रतापनगर, शेरपुर मोड़, छछरौली, पंजेटो, मानकपुर, संखेडा, चगनौली, मांडखेड़ी, बुढ़िया चौक होते हुए जगाधरी मिलिट्री ग्राउंड में जाकर की यात्रा का समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed