{"_id":"5f81ffd08ebc3ec5f1251eab","slug":"d-yamuna-nagar-news-knl471178122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किसान की शिकायत पर अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किसान की शिकायत पर अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रबंधकों का जायजा लिया। सांसद ने मंडी में पहुंची धान की फसल में नमी की जांच की। मौके पर एक किसान ने सूखी फसल होने का हवाला देते हुए पूरे भाव न मिलने की शिकायत की। सांसद ने इस पर नाराजगी जताई और मौके पर अधिकारियों को फटकार लगाई। सांसद ने जो फसल ठीक है, उसके पूरे भाव किसानों को देने के निर्देश दिए।
मंडी का निरीक्षण के बाद पत्रकारों से सांसद सैनी ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों की समृद्धता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने का वर्ष 2022 में लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि कानून उसे पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज, सुशील बतरा, मुकेश अरोडा मक्की, एमसी भगवत दयाल कटारिया, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, विनोद सिंगला, डा.ऋषि पाल सैनी, हैप्पी खेड़ी, धनपत सैनी, हरपाल मारूपुर, चरनसिंह टोपरा आदि मौजूद रहे।
राहुल का किसान हितैषी बनना महज छलावा
सांसद सैनी कहा की राहुल गांधी का हरियाणा के किसानों का हितैषी बनना महज एक छलावा है। जहां पहले दो दिन किसानों के साथ संवाद करने की बात रखी, वहीं इस कार्यक्रम को पांच घंटों तक ही सीमित करने का काम किया।