फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   d

लघु सचिवालय पर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने छीनी तेज की कैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
d
फाइनेंस हुई गाड़ी को खरीदने वाले व्यक्ति द्वारा उसकी किस्तें नहीं भरने से आहत होकर दंपति ने शनिवार को लघु सचिवालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने पहले ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है। शनिवार को फिर दंपति हाथ में कैनी लेकर लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचा। कर्मबीर ने पहले खुद पर कैनी से तेल डाला। इसके बाद उसने पत्नी पर तेल डाला। पत्नी के ऊपर तेल डालते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व आसपास के लोगों ने इन्हें रोक दिया और उनके हाथ से माचिस व कैनी छीन ली। घटना की सूचना पर एसपी कमलदीप गोयल स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपती से बातचीत की और समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव पतासगढ़ निवासी कर्मबीर सिंह ने कुछ माह पहले एक गाड़ी फाइनेंस कराई थी। लेकिन वह उसकी किस्तें देने में असमर्थ हो गए। उन्होंने उसे रामकुमार को बेच दिया था। तब रामकुमार ने बकाया किस्ते स्वयं भरने का वादा किया था। लेकिन आरोपी ने गाड़ी खरीदने के बाद एक भी किस्त जमा नहीं करवाई। जिसके बाद बैंक कर्मी कर्मबीर को किस्तें जमा करवाने को लेकर परेशान करने लगे। इस मामले में फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है। कुछ दिन पहले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कर्मबीर व उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय में धरना दिया था। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले में पहले से ही केस दर्जकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस निष्पक्ष ढंग से अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed