फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cylinder kept in a closed room burst, cracks in the walls of many houses

बंद कमरे में रखा सिलिंडर फटा, कई मकानों की दीवारों में आई दरारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cylinder kept in a closed room burst, cracks in the walls of many houses
Cylinder kept in a closed room burst, cracks in the walls of many houses - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। गांव मलिकपुर खादर में सिलिंडर फटने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलिंडर फटने से दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ के घरों की खिड़कियां दरवाजे और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। सिलिंडर फटने से आसपास के कई मकानों में दरारें पड़ गई। इस हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन

मलिकपुर खादर निवासी मासूम उर्फ बब्बल ने बताया कि वह सुबह काम पर गया हुआ था। कमरा बंद था। देर शाम अचानक सिलिंडर फट गया। जिससे घर में रखा सामान में आग लग गई। कपड़े घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसा इतना भयानक था कि सिलिंडर फट कर दो दीवारों से होता हुआ बाहर निकल गया, वहीं आधा दर्जन मकानों में दरारें पड़ गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण इंतजार रावत ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मासूम के कमरे में रखा सिलिंडर अचानक फट गया। जिससे उनके घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कमरे के अंदर कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि सिलिंडर का शोर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया और यह सिलिंडर दो दीवारों के बीच से होता हुआ बाहर निकल गया। सिलिंडर से इस प्रकार हुए हादसे से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed