{"_id":"67f965250c0f3be16e07d0e7","slug":"cyclothon-will-give-the-message-of-staying-away-from-drugs-poonam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136074-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइक्लोथॉन देगी नशे से दूर रहने का संदेश : पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइक्लोथॉन देगी नशे से दूर रहने का संदेश : पूनम
Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में साइक्लोथॉन रैली 2.0 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 18 व 19 अप्रैल को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम नहीं, यह जीवन को ऊर्जा और संतुलन देने वाला साधन है। युवा वर्ग को इससे जोड़ना समय की जरूरत है। साइक्लोथॉन नशे के खिलाफ हमारी सोच, ताकत और एकजुटता का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर इस मुहिम को सफल बनाएं और खुद को एक बेहतर जीवन की ओर मोड़ें।
डॉ. चौधरी ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे इस रैली में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने दोस्तों, परिवार व सहयोगियों को भी प्रेरित करें। रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस आयोजन के जरिए जिला यमुनानगर स्वास्थ्य, सहयोग और जागरूकता का नया संदेश पूरे प्रदेश में देना चाहता है।