{"_id":"625dbb86195fc801742adf7f","slug":"cyclist-dies-due-to-bullet-collision-yamuna-nagar-news-knl105360889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पेड़ से टकराने पर तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पेड़ से टकराने पर तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। छप्पर सुल्तानपुर रोड पर गांव भगवानपुर के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बुलेट सड़क किनारे खदान में जाकर पेड़ से टकराई। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बुलेट सवार तीनों युवक घायल हो गए। मृतक छप्पर बीकानेर के पास छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने बुलेट चालक पर केस दर्ज कर मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी रामकरण ने बताया कि उसका छोटा भाई राजकुमार छप्पर में छोले भटूरे की रेहड़ी लगाता था। शनिवार की शाम को काम समाप्त करने के बाद उसका भाई साइकिल पर घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े छह जब उसका भाई राज कुमार अपनी साइकिल से सुलतानपुर छप्पर रोड पर गांव भगवानपुर के किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से बुलेट पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपी चालक ने लापरवाही से बुलेट चलाते हुए गलत दिशा में आकर उसके भाई की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। जबकि बुलेट बाइक सड़क किनारे खदानों में उतर कर पेड़ से टकराई। बुलेट सवार तीनों युवकों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उसके भाई व बुलेट सवार तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसके भाई राज कुमार को मृत घोषित किया, जबकि बुलेट सवार तीनों घायलों को उपचार दिया गया। जांच अधिकारी राजीव का कहना है कि आरोपी बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।