फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber thugs blew Rs 146368 from account by hacking credit card of industrialist

उद्योगपति का क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 146368 रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew Rs 146368 from account by hacking credit card of industrialist
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओरिएंटल इंजीनियरिंग कंपनी के संचालक रमन सलूजा के खाते से साइबर ठगों ने 21 ट्रांजेक्शन में एक लाख 46 हजार 368 रुपये उड़ा लिए। आरोप है कि साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड के नंबर का इस्तेमाल कर ठगी की। पता चलने पर उद्योगपति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमन सलूजा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसने अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। 31 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल पर उसके क्रेडिट कार्ड के उपयोग होने का संदेश आया, जिसमें रात के समय उसके खाते से 146368 रुपये निकाले जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद उसने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कर दिया और इसकी शिकायत हरियाणा पुलिस पोर्टल पर दी। जांच के दौरान उसे पता चला कि साइबर ठगों ने पुणे, बिहार शरीफ, मुंबई, बेंगलुरु समेत छह अलग-अलग स्थानों पर उसके खाते से रुपये निकाले हैं। ठगों ने 31 जुलाई 2021 की अलसुबह 4.13 बजे से सुबह 7.48 के बीच 26 बार ट्रांजेक्शन की, जिसमें से 21 बार रुपये निकालने में कामयाब रहे। जबकि उसने अपने कार्ड का पासवर्ड किसी को शेयर नहीं किया था। न ही उसके पास कोई फोन आया था। आरोप है कि साइबर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड को हैक करके उसके साथ धोखाधड़ी की है। शहर पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed