फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cyber ??thugs blew 2.85 lakhs from youth's account

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 2.85 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs blew 2.85 lakhs from youth's account
खुद को एसबीआई का कर्मी बताकर खाता अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने दुसानी निवासी राजेश से दो लाख 85 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दुसानी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 30 अक्तूबर को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया। जिससे वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे कहा कि उनके बैंक खाते से संबंधित जानकारी अपडेट नहीं है। यदि यह जानकारी अपडेट नहीं कराई, तो उसका खाता बंद हो जाएगा। इस पर वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराई। जैसे ही यह एप डाउनलोड किया, तो मोबाइल पर ओटीपी आया। आरोपी ने उससे यह ओटीपी मांगा। जैसे ही उसने आरोपी को यह ओटीपी दिया उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजक्शन में दो लाख 85 हजार रुपये निकल गए। जब उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आए तो उसने खुद के साथ ठगी होने का पता चला। रुपये कटने का पता लगते ही उसने तुरंत दोबारा उस नंबर पर फोन किया। लेकिन इसके बाद से वह नंबर बंद आ रहा है। उसने इसकी सूचना बैंक को दी। लेकिन बैंक की तरफ से कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। जिसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी बलराज सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed