{"_id":"664bd0f790e95263da067014","slug":"cyber-fraud-on-retired-fci-employee-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119288-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एफसीआई से सेवानिवृत्त कर्मी से साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एफसीआई से सेवानिवृत्त कर्मी से साइबर ठगी
Tue, 21 May 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठग ने एफसीआई से सेवानिवृत्त चोपड़ा गार्डन निवासी कौशल सिंह से एक लाख चार हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोपड़ा गार्डन निवासी कौशल सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से सेवानिवृत्त है। 18 मार्च 2023 को उसने ओएलएक्स पर अपना मकान किराये पर देने के लिए विज्ञापन दिया था। उसी दिन शाम के समय उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
आरोपी ने अपना नाम डाॅ. शिवम बताया और उसे कहा कि उसे किराये पर मकान चाहिए। आरोपी ने उसे किराये पर मकान लेने के लिए एडवांस रुपये भेजने की बात कही। इस तरह आरोपी ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपी ने उसे बातों में उलझा कर रुपये भेजने के नाम पर उससे ओटीपी ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन बार में 84 हजार रुपये और दो बार में 20 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए। जब उसने आरोपी को रुपये भेजने के लिए कहा तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।