फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CV Raman Science Club gets Platinum Category Award, Yamunanagar

सीवी रमन विज्ञान क्लब को मिला प्लेटिनम कैटेगिरी अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
CV Raman Science Club gets Platinum Category Award, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजनी कालोनी स्थित सीवी रमन प्लेट साइंस क्लब को उसके कार्यों के लिए प्लेटिनम कैटेगिरी अवार्ड दिया गया है। नोएडा स्थित विज्ञान प्रसार के एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।
जिला समन्वयक दर्शन लाल बवेजा ने बताया कि 2004 में क्लब की स्थापना की गई थी। बवेजा ने बताया कि क्लब पूरे जिले में विज्ञान लोकप्रिय बनाने संबंधी कार्य कर रहा है। क्लब के सदस्य विद्यालय, विद्यार्थी व आम जन हैं। क्लब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली भारत सरकार के स्वायत संस्था विज्ञान प्रसार नेटवर्क से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन

क्लब की विज्ञान गतिविधियों की रिपोर्टिंग के आधार पर इस विज्ञान क्लब को राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटिनम कैटेगरी में चुना गया है। नोएडा स्थित विज्ञान प्रसार के एक कार्यक्रम में निदेशक डॉ. नकुल पराशर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सी. रानाडे, डॉ. बीके त्यागी, डॉ. कपिल त्रिपाठी, डॉ. नीमिश कपूर व विपिन सिंह रावत ने यह सम्मान दिया। इस दौरान क्लब के लिए एक लैपटॉप, एक टेलीस्कोप, प्रमाण पत्र व अन्य अध्ययन सामग्री दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक दर्शन लाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। क्लब की इस उपलब्धि पर सभी सदस्यों में खुशी है। बवेजा ने कहा कि इसका श्रेय सभी सदस्यों को जाता है। इस दौरान जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल, एससीईआरटी से मनोज कौशिक, इरादा कुरुक्षेत्र से राजपाल पांचाल, स्पेक्स देहरादून से बृजमोहन शर्मा, लोविसप पिथौरागढ़ से योगेश भट्ट, प्रोमोशन ऑफ साइंस ग्रुप यमुनानगर के सभी सदस्यों, प्रदीप सिन्हा व धर्मबीर कांबोज ने क्लब सदस्यों को बधाइयां दी।

यह शोध करता है क्लब
विज्ञान क्लब विज्ञान संचार के क्षेत्र में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या, अंतरराष्ट्रीय परियोजना पृथ्वी की परिधि ज्ञात करना, चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण अवलोकन टेलिस्कोप से रात्रि आकाश दर्शन, कम लागत के विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन एवं उन्हें विकसित करना, विभिन्न दिवस मनाना, प्रकृति भ्रमण, शैक्षणिक टूर, खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाना, टेलीस्कोप वर्कशाप, डाक टिकट संग्रह, मुद्रा संग्रह, डॉ. कलाम इग्नाइट माइंड आईडिया प्रतियोगिता, एस्टरॉयड सर्च, पेपर क्राफ्ट, खनिज संग्रह, पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed