{"_id":"6089b9698ebc3ed7022b783c","slug":"culture-school-will-be-taught-in-two-shifts-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl68544643","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति विद्यालय में दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति विद्यालय में दो शिफ्टों में होगी पढ़ाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में बट्टों की अधिक संख्या व कमरों की कमी को देखते हुए दो शिफ्ट में पढ़ाई करवाई जाएगी। सुबह के सत्र में कक्षा नवीं से 12वीं के व शाम के सत्र में कक्षा पहली से आठ तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। यह निर्णय प्रिंसिपल डॉ. सुनील कंबोज, अध्यापक व एसएमसी की बैठक में लिए।
उल्लेखनीय है कि नए सत्र में विद्यालय को सीबीएसई की मान्यता मिलने से दाखिलों में बढ़ोतरी हुई है। कक्षा पहली से दसवीं तक की कक्षाओं में बच्चों की संख्या बढ़ी है। इससे बच्चों के बैठने के लिए कमरों की कमी पड़ गई है। कमरों की कमी को दूर करने के लिए दो शिफ्ट में कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रिंसिपल डॉ. सुनील कंबोज ने बताया कि स्कूल व एसएमसी की सहमति के पश्चात उच्चधिकारियों को मंजूरी के लिए लिख दिया गया है, जैसे ही अनुमति मिलती है। दो सत्र में कक्षाएं आरंभ कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से 24 कमरों के निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। जब तक कमरों का निर्माण नहीं होता है। दो सत्र में कक्षाएं का संचालन किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने बताया कि स्कूल की सीबीएसई की मान्यता मिलते ही प्राइमरी, मिडिल व सेकेंडरी स्तर पर भी प्रत्येक कक्षा का अनुपात में कुछ परिवर्तन हुआ है, जिसके तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली से नवीं तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पश्चात ड्रा सिस्टम बनाया गया था, जिसके तहत सभी क्लास में दाखिले हो चुके हैं। कक्षा 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
यह है दोनों शिफ्टों की समय सारणी
प्रिंसिपल डॉक्टर सुनील कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग की गाइड लाइन के अनुसार दो सत्र में कक्षाएं लगाई जाएंगी। सुबह का सत्र सात बजे से साढ़े बारह बजे तक का होगा, जिसमें कक्षा से बारहवीं तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे । सांयकालीन दूसरे सत्र बारह बज कर पैंतालिस से शुरू होकर छह बज कर पंद्रह मिनट तक चलेगा। सायंकालीन सत्र में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।