फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cultural glimpses of many states were seen on the stage

Yamuna Nagar News: मंच पर दिखी कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक

Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cultural glimpses of many states were seen on the stage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर रामलीला मंचन किया। साथ ही योग के करतब दिखाए और देश के कई राज्यों की वेशभूषा पहने वहां के प्रचलित लोक गीतों पर नृत्य कर अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक बिखेरी। यह मौका था साईं सौभाग्य संस्था के 15वें स्थापना दिवस समारोह का है।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित साईं मंदिर के बाहर आयोजित समारोह में बोलने-सुनने में असमर्थ बच्चों ने भी मंच पर गीत पर इशारों से भाव प्रकट किए। साथ ही आखों से देखने में असक्षम कुशाग्र भारद्वाज ने शिव तांडव स्त्रोत पढ़ा। सभी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल की निदेशक मधु साहनी रहे।
विज्ञापन

समारोह में संस्था की ओर से मुख्य अतिथि के हाथों सिटी बस चलाने वाली शिखा को बहादुरी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इनरव्हील क्लब की प्रधान निलिमा सैनी को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के महासचिव निपुण गर्ग ने समाज सेवा के किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संस्था की ओर से औद्योगिक क्षेत्र स्थित साई मंदिर में 150 जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यह बच्चे झुग्गी बस्तियों से है या जिनके माता-पिता लेबर वर्कर करते हैं। ऐसे ही क्षेत्रों के सैकड़ों बच्चों को स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा था तो संस्था के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से उनका दाखिला कराया।

लड़कियों को ब्यूटी पार्लर व सिलाई कोर्स कराया जा रहा है, वहीं सभी बच्चों को कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग सहित अन्य अत्याधुनिक कोर्स भी कराए जा रहे हैं। मुख्यातिथि मधु साहनी ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान तीन जरूरतमंदों को संस्था की ओर से साइकिल भेंट की गई। इस मौके पर साईं सौभाग्य संस्था के स्कूल की प्रिंसिपल ममता, डॉ. हिमांशु ग्रोवर, संजय त्यागी, पारुल खन्ना, वरुण गर्ग, सारिका अग्रवाल, अंकित गोयल, शुभम गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed