फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds throng the ghats of the Yamuna on Ganga Dussehra

Yamuna Nagar News: गंगा दशहरा पर यमुना के घाटों पर उमड़ी भीड़

Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng the ghats of the Yamuna on Ganga Dussehra
यमुना नदी के किनारे पूजन कर प्रसाद चढ़ाते श्रद्वालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को रादौर क्षेत्र के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुमथला, लालछप्पर, संधाला, जठलाना, उन्हेडी और पौबारी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण हुआ था।
गांव गुमथला स्थित बाबा गंगाराम मंदिर में एक दिवसीय प्राचीन एवं ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया, जहां दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुमथला घाट पर स्थित बाबा गंगाराम की समाधि पर माथा टेककर मन्नतें मांगी। गुमथला घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड, किश्ती और गोताखोरों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सर्वजातीय महासभा के राष्ट्रीय प्रधान विजय वेदपाल ने परिवार सहित मानव कल्याण, विश्व शांति और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए सवा लाख मंत्रों से हवन यज्ञ करवाया। वहीं, भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय वेदपाल आर्य ने कहा कि यमुना जी केवल पवित्र नदी ही नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यमुना सुखदायिनी, कष्टहरिणी और मोक्षदायिनी मानी जाती हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि यमुना जी का धार्मिक महत्व सर्वोपरि है। हवन यज्ञ में पंडित धर्म प्रकाश शास्त्री और पंडित राजेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया।

रादौर स्थित पश्चिमी यमुना नहर के कच्चे और पक्के घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगा दशहरा पर वर्षों से यहां पूजा व स्नान की परंपरा चली आ रही है। इस दौरान अभिनंदन ढांडा, सुरेंद्र सिंह, कर्म सिंह, शिवकुमार काम्बोज, राजबीर सिंह, राजेश राणा, शालिंदर नंबरदार, मुस्कान, आरती कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यमुना नदी के किनारे पूजन कर प्रसाद चढ़ाते श्रद्वालु। संवाद

यमुना नदी के किनारे पूजन कर प्रसाद चढ़ाते श्रद्वालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed