{"_id":"688676f8122e45d1460c8a29","slug":"crowd-gathered-in-shuttle-buses-after-the-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141409-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परीक्षा के बाद शटल बसों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परीक्षा के बाद शटल बसों में उमड़ी भीड़
Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों में परीक्षा के बाद घर लौटने की जल्दबाजी दिखाई दी। केंद्र से निकलकर अभ्यर्थियों में शटल बस पकड़ने की होड़ रही। परीक्षा के बाद निर्धारित स्थान पर एक-एक करके शटल बसें पहुंच रही थीं। बस के आते ही अभ्यर्थी बसों की ओर लपके। हर कोई मौजूद बस में चढ़ने की कोशिश में रहा।
यही जल्दबाजी महिला अभ्यर्थियों में दिखी और इससे सबसे ज्यादा परेशानी भी महिला अभ्यर्थियों को हुई। चूंकि उन्हें पुरुषों की भीड़ में खड़े होकर जाना पड़ा। इस हर कोई एक दूसरे को पीछे करते हुए बस में चढ़ने के प्रयास में रहा।
ऐसे में शटल बसों में काफी भीड़ हो गई, जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं इस दौरान चालकों व परिचालकों को भी परेशानी हुई। उन्होंने अभ्यर्थियों को दूसरी बसों के बारे बताया परंतु सभी मौजूदा बस में सवार होने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर लाने और वापस ले जाने के लिए 150 शटल बसें लगाई गई थीं। पार्किंग स्थलों पर सभी बसे अपने रूट के मुताबिक खड़ी थी और अभ्यर्थी बस पर केंद्र सूचना के हिसाब से सवार होते रहे। वहीं, दूसरे सत्र में भी अभ्यर्थियों को लाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रथम सत्र की परीक्षा समाप्त होने के बाद यह समस्या आई। दरअसल दूसरे सत्र के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रों पर बसें लेकर आ रही थी और इन्हीं बसों से पहले सत्र के परीक्षार्थियों को वापस लेकर जाना था। केंद्र पर एक एक करके बसें दूसरे सत्र के लिए अभ्यर्थियों को लेकर आती रहीं।