फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crores of rupees worth land of Zila Parishad occupied

Yamuna Nagar News: जिप की करोड़ों की जमीन पर कब्जा

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees worth land of Zila Parishad occupied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढौरा के सरांवा गांव में जिला परिषद की बेशकीमती जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व पार्षद का आरोप है कि दो एकड़ जमीन पर कब्जा करके लाेगों ने खेती शुरू कर दी है। शेष जमीन पर खड़े सफेदे के लाखों रुपये के पेड़ चोरी हो चुके हैं। अधिकारी पेड़ों की नीलामी ढाई साल से नहीं करवा पाए हैं। वहीं जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया गया।
जिला परिषद के पूर्व पार्षद सैदूपुर गांव निवासी अनिल संधू ने बताया कि सरांवा गांव में जिला परिषद की कुल 16.50 एकड़ जमीन थी। इसमें से पांच एकड़ जमीन गांव को राजकीय स्कूल बनाने के लिए दे दी गई थी।
विज्ञापन

शेष बची 11.50 एकड़ जमीन पर सफेदा के पेड़ खड़े थे। उन्होंने आरोप लगा कि इसमें से दो एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। लोग दो एकड़ जमीन पर कब्जा करके उसमें खेती शुरू कर दी है। इस जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए पहले भी कई बार जिला परिषद सदन की बैठक में मामला उन्होंने उठाया था, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं है। वहीं बाकी की जमीन पर जो सफेदा के पेड़ बोली भी करीब ढाई साल से नहीं हुई है। बोली न होने से जिला परिषद को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्याेंकि पेड़ों को भी लोगों ने काटना शुरू कर दिया है। यदि बोली नहीं हुई तो लाखों रुपये के पेड़ ऐसे ही ग्रामीणों की ओर से काट लिए जाएंगे। अनिल संधू ने आरोप लगाया कि जिला परिषद की जिले में कितनी जमीन है इसका भी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। जब वह पार्षद थे तो उनके समेत अन्य पार्षदों ने जिला परिषद की सारी जमीन की निशानदेही कराने की मांग की थी, परंतु अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed