फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crop seed on the land given for planting the orchard, Yamunanagar

बाग लगाने के लिए दी गई जमीन पर फसल बीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crop seed on the land given for planting the orchard, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। शहजाद वाला के पूर्व सरपंच समय सिंह ने बाग लगाने के लिए दी गई पंचायती भूमि पर गेहूं की बिजाई करने का आरोप लगाया है। पूर्व सरपंच ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है। सीएम विंडो पर शिकायत पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम विंडो पर दी शिकायत में शहजादवाला निवासी समय सिंह ने बताया कि गांव की 35 एकड़ भूमि वन विभाग को फलदार पेड़ों का बाग लगाने के लिए दी गई थी। उस जमीन पर विभाग की ओर से बाग लगाया गया है। जब तक बाग बड़ा नहीं हो जाता, उक्त भूमि पर कोई भी फसल की बिजाई नहीं की जा सकती। पिछले महीने उक्त भूमि में से 25 एकड़ भूमि 6 महीने के लिए ठेके पर दी गई है, जिसमें चकोरी की खेती की जाएगी।
विज्ञापन

चकोरी की खेती करने से लगाए गए पौधों पर कोई नुकसान नहीं होता। इसके अलावा शेष बची 10 एकड़ भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने वन विभाग अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके गेहूं की फसल बीज दी। वन विभाग अधिकारियों ने गांव के एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए बाग में गेहूं की फसल बीजने की अनुमति दी है। पूर्व सरपंच ने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी कर्मचारी व पट्टेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला वन अधिकारी सूरजभान का कहना है कि शहजाद वाला पंचायत से 35 एकड़ भूमि फलदार पौधे लगाने के लिए विभाग ने ली थी। बाग तैयार कर पंचायत को हैंड ओवर करना है। इस जमीन में से 25 एकड़ भूमि को चकोरी की खेती के लिए दी गई थी। इसके अलावा अगर किसी ने भी बाग की भूमि पर गेहूं बीजने का कार्य किया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। छछरौली रेंज अधिकारी दिनेश कुमार पुनिया का कहना है कि शहजाद वाला में बाग के साथ लगती जमीन में फसल बोने का मामला सामने आया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed