{"_id":"687beda2bd6955022006f677","slug":"critical-care-unit-will-be-built-with-rs-33-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141020-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 33 करोड़ रुपये से बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 33 करोड़ रुपये से बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट
Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डायलिसिस, फेफड़ों व हृदय समेत गंभीर रोगों के इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) मिलने वाली है। यह तीन मंजिला यूनिट करीब 33 करोड़ रुपये से एडमिन ब्लॉक के सामने बनेगी। इसका निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से होगा। यूनिट की ड्राइंग तैयार हो चुकी है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
दरअसल कोरोना की प्रथम लहर के दौरान जिले में स्वास्थ्य संसाधनों की कमी सामने आई थी। उस दौरान गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ा था। इस पर कोरोना काल में ही जिला नागरिक अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने का निर्णय हुआ था। अब यह परियोजना धरातल पर उतारने की तैयारी है।
इस यूनिट के लिए अस्पताल में एडमिन ब्लॉक के सामने सात हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। साथ ही तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट पर खर्च का अनुमान व ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण पर करीब 33 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। यूनिट का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना है।
विज्ञापन
इसके संचालन के लिए डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व तकनीकी टीम की नियुक्ति केंद्र सरकार के अधीन होगी। 50 बेड की यूनिट में गंभीर रोगों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम होंगे। यहां सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे। किसी महामारी के साथ हार्ट, डायलिसिस, फेफड़ों की बीमारियों सहित झुलसने वाले मरीजों के इलाज की सुविधा होगी।
क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है, जो पीडब्ल्यूडी की ओर से की जानी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास है। - मंजीत सिंह, सिविल सर्जन यमुनानगर।