फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Criminals are emboldened, crimes are increasing in the state: Devendra

अपराधियों को हौसले बुलंद, प्रदेश में बढ़ रहे हैं अपराध : देवेंद्र

Tue, 16 Sep 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Criminals are emboldened, crimes are increasing in the state: Devendra
वार्ता करते ग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सोमवार को प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यमुनानगर भी इससे अछूता नहीं है। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि साढ़ौरा में हुई घटना के बाद बीती रात शहर के पॉश इलाके यमुना नगर में हुई फायरिंग इसका सबूत है। यह सब सरकार की ढील का परिणाम है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि धमकियों के चलते आज व्यापारी वर्ग दहशत में काम कर रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो यहां का व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन करने लग जाएंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को बदमाशों का पक्का इलाज करना चाहिए। इससे जनता में व्याप्त खौफ खत्म होगा। इस अवसर पर एससी सेल के जिला अध्यक्ष रोशन लाल, संजीव चौधरी, पूर्व पार्षद विनय कंबोज टिंकू, गरीब पाल, पूर्ण चंद, रवीन्द्र बबलू, पवन वालिया , सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed