फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth, roadways, driver, beat

युवकों ने रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

Tue, 04 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 04 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुछ युवकों ने रोडवेज बस चालक के साथ कहासुनी होने पर उसके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी युवकों ने चालक के सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। घटना गांव खुर्दी के नजदीक हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो की बस में घटी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो रोडवेज बस चालक दर्शन सिंह ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च को सुबह सवा आठ बजे बस लेकर वह रादौर की तरफ जा रहा था। जब वह गांव खुर्दी के नजदीक पहुंचा तो गांव खुर्दी निवासी सतीश और मंदीप अपने तीन अन्य साथियों के साथ सड़क के बीच में बाइक लेकर खड़े थे। जब उसने बस का हॉर्न बजाकर उन्हें हटाने को कहा तो आरोपी युवक उसके साथ बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर आरोपी युवकों ने उसे बस से उतार कर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान आरोपी युवकों ने सरकारी काम में बाधा डाली। बस में सवार कंडक्टर और अन्य लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपी युवकों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed