{"_id":"daa27586ce06f24e24c40cbcf790dc46","slug":"ymn-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार जा रही महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार जा रही महिला के कानों से झपटी सोने की बालियां
यमुनानगर ब्यूराो
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में बाइक सवार दो युवक महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। वारदात के समय महिला खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी नपुर देवी ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो गुरुवार शाम को घर से कुछ खरीददारी करने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आती हुई एक बाइक उसके पास आकर रुकी। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली।
इसके बाद आरोपी युवक ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। आसपास के लोगों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।