फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, yamuna, flood, tector, troly

नदी में दबी मिली बाढ में बही ट्रैक्टर-ट्रालियां

Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, yamuna, flood, tector, troly
बाढ़ - फोटो : amar ujala
यमुना नदी में उफान शांत हुआ तो तल में बाढ़ की विभीषिका नजर आई। बाढ़ के दौरान नदी में बहे छह ट्रैक्टर-ट्राली कुछ दूरी पर मिल गए, लेकिन पानी व पत्थरों की मार से वे कबाड़ हो गए हैं। नदी में बने गड्ढों में फंसे ट्रैक्टर-ट्राली ऊपर तक पत्थरों व सिल्ट से अटे हुए थे, जिन्हें जेसीबी मशीनों से बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
विज्ञापन


वीरवार को यमुना नदी में पानी कम हुआ तो नदी में ट्रैक्टर-ट्रालियों के मालिकों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। नदी में आई बाढ़ के दौरान पानी का बहाव इतना तेज था कि ट्रैक्टर-ट्रालियां सौ से दो सौ मीटर दूरी पर जमीन में धंसे मिलें। दो-तीन ट्रैक्टर नदी में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढों में पूरी तरह धंसे हुए थे। इन्हें मजदूरों की मदद से निकाल पाना संभव नहीं था, इसलिए जेसीबी मशीन मंगवाकर बाहर निकाला गया। कई घंटों तक पानी में डूबे रहने व पत्थरों की मार से ट्रैक्टर-ट्रालियां कबाड़ हो गए हैं।
विज्ञापन


जेसीबी मशीन लगाने के बावजूद कई घंटों की मशक्कत के बाद गड्ढो में फंसे ट्रैक्टर-ट्रालियों को निकाला जा सका। गौरतलब है कि बुधवार को यमुना नदी में बाढ़ आने पर नदी में मौजूद छह ट्रैक्टर-ट्रालियां पानी में बह गई थी। ये ट्रैक्टर-ट्रालियां बल्लेवाला के पप्पू, भूरा व शिवकुमार, मांडेवाला के राजकुमार, भूड़कला के रामकिशन व गिरिजा की थी। इसके अलावा बल्लेवाला के ऋषि व सोनू की रेहड़ियां भी पानी में बह गई। वहीं, सात मजदूर नदी में बने टीले पर फंस गए थे, जिन्हें वायुसेना के हेलीकाप्टर की मदद से बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाढ़ के निशान से नीचे आई यमुना
बुधवार को इस मानसून में सबसे अधिक जलस्तर पर पहुंच चुकी यमुना नदी का पानी वीरवार को बाढ़ के स्तर से नीचे आ गया। इससे हथनीकुंड बैराज से हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर व उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। इन दोनों नहरों की पानी की मांग पूरी होने के बाद शेष पानी यमुना नदी से गुजरा। सिंचाई विभाग के मुताबिक वीरवार को यमुना नदी में अधिकतम जलस्तर सुबह आठ व नौ बजे 36560 क्यूसिक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed