फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,women, kidneped, car, driver,etc

कार सवारों ने किया महिला को अगवा करने का प्रयास

Mon, 22 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,women, kidneped, car, driver,etc
crime
पश्चिमी यमुना घाट के पास हवन सामग्री को यमुना में प्रवाह करने आई एक महिला को कार सवार तीन लोगों ने अगवा करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। घटना का मोबाइल से विडियो बना कर पुलिस को दिया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


आजाद नगर निवासी एक महिला रविवार को अपने घर में पूजा पाठ के बाद हवन सामग्री के सामान को यमुना नहर में प्रवाह करने के लिए गई थी। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार तीन लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास किया। तीनों आरोपी नशे में धुत बताए जा रहे हैं। महिला ने इनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आसपास के लोग महिला की तरफ दौड़े तो दो आरोपी अपने एक साथी और गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ गया ।
विज्ञापन


पहले तो लोगों ने इस युवक की जमकर धुनाई की और बाद में इसे पीड़ित महिला के हवाले कर दिया। महिला ने भी आरोपी युवक की जमकर धुनाई की लेकिन जैसे ही महिला के हाथ से यह आरोपी छुटा तभी वह गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया। कुछ लोगों के अनुसार वीडियो में आया आरोपी शराब ठेकेदार है। जांच अधिकारी एसआई कुसम बाला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्जकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed