फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,wine, mafiya,beat, youth, video,make

शराब माफिया ने बंधक बना कर व्यक्ति को पीटा

Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,wine, mafiya,beat, youth, video,make
बंधक बना कर व्यक्ति को पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शराब माफिया ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके डंडों से बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, पिटाई की विडिया बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शराब माफिया को शक था कि वह व्यक्ति शराब बेचता है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।   
विज्ञापन


इंद्रा गार्डन निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 16 जुलाई को दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोग उसे जबरन गाड़ी में बिठा कर ले गए। जहां उसे बहुत ही बेरहमी से पीटा गया। विनोद ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे उठा लिया और दूसरे ने उसके हाथों को पकड़ लिया। इसके बाद दो आरोपी उस पर डंडे बरसाने लगे। डंडे मारने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद आरोपी उसे पुलिस चौंकी ले गए। विनोद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का पक्ष किया और उस पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ भी मारे। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस के साथ मिल कर उसके कुछ कोरे कागजों पर साइन करवाए। उसके बाद आरोपी उसे फिर से उसी मकान में ले गए, जहां उसे पीटा गया था। इस बार उसके कपड़े उतरवा कर उसका वीडियो बनाया गया और उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सहमा हुआ है पूरा परिवार
विनोद ने बताया कि इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। दिन में भी बाहर जाने से डर लगता है। विनोद ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि इस बारे में किसी से बात की तो उसकी पत्नी व बेटी के साथ इससे भी बुरा हाल किया जाएगा। विनोद ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति घर के आंगन में पैकेट फैंक गया था। जिसमें एक वीडियो सीडी और कुछ फोटोग्राफ थे। सीडी देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये वीडियो उसके पिटाई का था, जिसे आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये वीडियो उसके कालोनी के कई लोगों को भेजा गया। अब वह कालोनी के लोगों से नजरें भी नहीं मिला पा रहा है। ऐसे में उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की जाएगी: सिंह
डीएसपी आदर्शदीप सिंह का कहना है कि उनके पास विनोद की शिकायत आई है। शिकायत के आधार मामले की जांच करवा रहें है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed