फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,transfarmer,gang,50 case, solve, 5 arrested

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,transfarmer,gang,50 case, solve, 5 arrested
चोर गिरोह के पांच सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर सीआईए पुलिस के हत्थे ऐसा ट्रांसफार्मर चोर गिरोह चढ़ा है, जिसने करीब ढाई माह में 50 चोरियाें की वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने करीब दस लाख का सामान चोरी किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की हुई है। पुलिस का दावा है कि चोरों ने 14 वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया है। जबकि अन्य वारदातों के खुलासे भी जल्द ही कर दिए जाएंगे। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


रात के समय बिजली की चलती लाईन को काटकर खेतों में लगे बिजली के ट्रासंफार्मरों से तांबे के तार चोरी करने की वारदातें लगातार हो रही थी। इन चोरियों पर अंकुश लगाने और इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वालों आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सौंपी गई। बुधवार रात को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोड़िया नाका के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के गांव बेरथली निवासी संटी और रवि के रूप में हुई। वहीं दादूपुर नलवी नहर के पास नाकाबंदी कर चंगनौली निवासी आरोपी बलराम, अंकित उर्फ किन्नी, गौरव को गिरफ्तार किया गया है। चार चोर 10वीं पास है और रवि उर्फ बिल्लू ने 12वीं की हुई है। पूछताछ में पता चला कि पांचों चोर आपस में दोस्त है और एक साथ वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी की चोरी
सीआईए पुलिस का दावा है कि पांचों चोरों ने ढाई माह में करीब 50 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोर यमुनानगर जिले के अलावा कुरुक्षेत्र और अंबाला में भी रात के समय बिजली की चलती लाईन को काटकर खेतों में लगे बिजली के ट्रासंफार्मरों से तांबे की तारे चोरी करते थे। एक प्लास और पेचकस के जरिए लाइन काटकर ट्रांसफार्मर को खोलकर कॉपर एवं तांबे से संबंधित कीमती उपकरण चोरी करते थे। पांचों चोर बाइक पर अलग अलग ग्रुप बनाकर चोरी करते थे। आरोपियों ने करीब 10 लाख रुपये की चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह हुआ खुलासा
सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि पकडे गये आरोपियों से पूछताछ पर जिला यमुनानगर के थाना सढौरा बिलासपुर, छछरौली, सदर जगाधरी, शहर जगाधरी, रादौर, जठलाना व छप्पर के क्षेत्र सें 14 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों ने जिला अंबाला तथा कुरुक्षेत्र के एरिया से भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे इस प्रकार की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed