फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, traffickers,wood, 2 motor, car

खैर की लकड़ी से भरी दो गाड़ियां पकड़ी, तस्कर फरार

Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, traffickers,wood, 2 motor, car
जिला वन अधिकारी निवेदिता बुद्धिराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 यमुनानगर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात खैर की लकड़ी से भरी दो गाड़ियों को पकड़ा। तस्करों से कारों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी ताजेवाला पुलिस नाके के बेरीकेट्स से टकरा कर रुक गई। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गाड़ियों को सीज कर विभाग की टीम आगामी कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन


 वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि खैर तस्कर यूपी क्षेत्र से फोर्ड आइकोन कार और टाटा सूमो में खैर की लकड़ी भरकर बेचने के लिए हरियाणा ला रहे हैं। इस सूचना के बाद जिला वन अधिकारी निवेदिता बुद्धिराज ने रात लगभग नौ बजे से दो बजे तक खैर तस्करों पर निगरानी रखने के लिए कई टीमों का गठन किया। टीम में विकास, नवीन, अनुज, सोनू, मामचंद, गुरजंत शामिल थे। रात लगभग दो बजे तक वन अधिकारी और खैर तस्करों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस बीच टीम सदस्यों ने दो कारों को आता देख खैर तस्करों का पीछा किया। लेकिन खैर तस्करों ने गाड़ी को भगा लिया।
विज्ञापन


इस बीच ताजेवाला पुलिस नाके पर बैरिकेट से टकराकर कार रुक गई और शीशा टूट गया। इसके बाद तस्कर दोनों गाड़ियों को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा भाग गए। गाड़ियों से हजारों रुपये कीमत की खैर की लकड़ी बरामद हुई। जबकि तस्कर रात के अंधेरे में चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed