{"_id":"58d01b114f1c1be3431a2ef5","slug":"yamunanagar-sp-avas-ke-pass-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आवास के पास स्पोर्टस शोरूम में गन प्वाइंट पर लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी आवास के पास स्पोर्टस शोरूम में गन प्वाइंट पर लूटपाट
yamuna nagar beauro
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
k
- फोटो : amar uajala, yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी आवास से मात्र सौ मीटर दूर माडल टाउन में स्थित मल्टी ब्रांड स्पोर्टस स्टेशन शोरूम से तीन बदमाशों गन प्वाइंट पर एक लाख 62 हजार रुपये, ब्रांडेड शूज और कपड़े लूट लिए। एक बदमाश बाइक पर शोरूम के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने शोरूम मैनेजर को गन का बट मारकर घायल कर दिया। जबकि तीन अन्य कर्मचारियों को बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। वारदात रविवार रात करीब दस बजे की है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस, सीआईए, डिटेक्टिव स्टाफ ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के पाश इलाके माडल टाउन में एसपी आवास से करीब सौ मीटर दूर जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक मल्टी ब्रांड स्पोर्टस स्टेशन के नाम से जूतों व कपड़ों का शोरूम है। रविवार रात को करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश शोरूम पर आए। इनमें से एक बदमाश शोरूम के बाहर ही बाइक पर खड़ा रहा। जबकि दो नकाब पोश युवक हाथ में गन लेकर शोरूम में घुस गए। शोरूम मैनेजर जगाधरी वर्कशाप निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया बदमाशों ने आते ही उस पर गन तान ली और उसकी तलाशी लेने लग गए। शोरूम में मौजूद तीन अन्य कर्मचारियों ने जब उनके नजदीक आने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उन्हें गन दिखाकर डराया और धमकाया। बदमाशों को नकदी देने से मना किया तो सिर पर गन की बट मार दी और उसे नीचे बिठा दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से गल्ले की चाबी निकाली और गल्ले में रखे करीब एक लाख 62 हजार रुपये निकाल ली। जब उसने बदमाशों का ऐसा करने पर विरोध किया तो उन्होंने दोबारा फिर उसके सिर में गन का बट मार दिया और उसके साथ मारपीट की। जाते समय बदमाश शोरूम से कुछ ब्रांडेड चप्पल, जूते, टी शर्ट, दो बैग सहित कई ब्रांडेड सामान ले गए। इसके बाद दोनों बदमाश गन दिखाते हुए शोरूम से बाहर निकले और शोरूम के बाहर बाइक पर खड़े तीसरे बदमाश के साथ बाइक पर सवार होकर कन्हैया साहिब चौक की तरफ फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उनके बाद डिटेक्टिव इंचार्ज प्रदीप राणा, सीआईए सहित अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शोरूम मैनेजर देवेंद्र की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दो दिन की सेल का था पैसा
मैनेजर देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि दो दिन से बैंक न खुलने पर शोरूम में हुई सेल का पैसा जमा नहीं करवा पाएं थे। लूटी गई नकदी शनिवार व रविवार की सेल से प्राप्त हुई थी। इसके अलावा उन्हें एक बड़ा आर्डर मिला हुआ था। उसका कैश भी आया हुआ था। उन्हें अंदेशा है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शोरूम में नहीं थे कैमरे, पड़ोसियों के खंगाले सीसीटीवी
जिस शोरूम में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया, उसमें सीसीटीवी कैमरे ही नहीं थे। पुलिस शोरूम के आसपास घरों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस कई घंटे तक सीसीटीवी खंगालने में लगी रही। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि एक कैमरे में तीन बदमाश शोरूम की तरफ जाते हुए नजर आए, लेकिन इसमें किसी को साफ चेहरा नहीं आया। इसी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
नहीं था कोई शोरूम में ग्राहक
मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जब बदमाश शोरूम में घुसे तो वह शोरूम बंद करने वाले थे, उस समय दुकान में कोई ग्राहक नहीं था। इसी दौरान बदमाश दुकान में घुस गए। दुकान में उसके अलावा कर्मचारी हरविंद्र, सौरभ व रजत थे। तीनों को एक साइड में बिठा लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
माडल टाउन में स्थित शोरूम में हुई लूट की वारदात की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- सुभाष चंद्र, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।