फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,rape, sleeping, women, chchroli, fir

घर में घुसकर सो रही महिला से दुष्कर्म

Wed, 03 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar,rape, sleeping, women, chchroli, fir
rape
छछरौली क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


छछरौली पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 29 जुलाई को उसका पति व परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। रात को वह अपने कमरे में सो रही थी तो गांव मादीपुर निवासी राशीद उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इससे उसकी नींद खुल गई। उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी माना नहीं और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार गया। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा रानी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी राशीद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने की युवती से छेड़छाड़
यमुनानगर। थाना छप्पर के एक गांव में दुकानदार ने  रास्ते से गुजर रही युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी करीब एक सप्ताह तक युवती पर फब्तियां कसता रहा। परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


युवती ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अमित ने गांव के मेन रास्ते में दुकान की हुई है। 21 जुलाई को वह किसी काम से छप्पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसपर फब्तियां कसी। लेकिन उसने आरोपी को अनदेखा कर दिया। उसके बाद जब भी वह वहां से निकलती तो आरोपी उसपर फब्तियां कसता व अश्लील शब्द बोलता। 27 जुलाई को आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed