{"_id":"65300f0c09f4733cd501e427","slug":"yamunanagar-posted-pictures-with-weapons-on-social-media-case-registered-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: सोशल मीडियो पर हथियारों के साथ तस्वीरें डाली, केस दर्ज, मोनू मानेसर के समर्थन में भी की है पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: सोशल मीडियो पर हथियारों के साथ तस्वीरें डाली, केस दर्ज, मोनू मानेसर के समर्थन में भी की है पोस्ट
Wed, 18 Oct 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:29 PM IST
सार
एसआई की शिकायत पर आरोपी गोरक्षा दल के कार्यकर्ता पर कार्रवाई की गई है। धर्मेंद्र भारद्वाज गोरक्षा दल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में फेसबुक व इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गोरक्षा दल के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेंद्र भारद्वाज पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने मोनू मानेसर के समर्थन में भी पोस्ट की हुई है। आरोपी ने अपने फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। धर्मेंद्र भारद्वाज ने अपनी आईडी से यह पोस्ट की हैं। सदर पुलिस ने यह कार्रवाई एसआई भूप सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में एसआई भूप सिंह बताया कि धर्मेंद्र भारद्वाज गो रक्षा दल से जुड़ा है। उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम प्रोफाइल का विश्लेषण किया तो पाया कि फेसबुक पर 4200 व इंस्टाग्राम पर 1264 फालोवर हैं।
विज्ञापन
उसके फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों का इस्तेमाल करते हुए तस्वीरें पोस्ट की गई है। फेसबुक व इंस्टाग्राम प्रोफाइल का विश्लेषण करने पर यह भी पाया गया कि धर्मेंद्र भारद्वाज खुद को गोरक्षक दल का सबसे बड़ा सक्रिय कार्यकर्ता बताता है।
विज्ञापन
वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी चलाते समय शराब पीते हुए व हथियारों के साथ पोस्ट वायरल करता है। पिछले दिनों मोनू मानेसर का समर्थन करते हुए भी पोस्ट की गई थी। जिसमें कहा गया था कि मोनू मानेसर मेवात घटनाक्रम में दोषी नहीं है।
सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि फेसबुक पर किसी भी तरह से हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। इसलिए ही धर्मेंद्र भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।