{"_id":"579a4bed4f1c1be41321e424","slug":"yamunanagar-police-stolen-theft-fir-no-aresst","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं रोक पा रही चोरियां, फिर छह स्थानों पर टूटे ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नहीं रोक पा रही चोरियां, फिर छह स्थानों पर टूटे ताले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने छह अलग अलग स्थानों से लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। चोरों ने तीन सूने घरों, एक आंगनबाड़ी, फैक्ट्री और कार्यालय को निशाना बनाया। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से रोष है।
जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह शिव कालोनी में मकान बना रहा है। इन दिनों मकान में बिजली व टूंटियों की फिटिंग का कार्य चल रहा है। सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था। चोरों ने मकान से एसी पाइप, कॉपर, फिटिंग तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। उधर, श्याम सुंदरपुरी कालोनी निवासी कमल किशोर ने बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
फैक्ट्री से उड़ाए 31 फिटिंग कनेक्शन :
जगाधरी। हुडा सेक्टर-17 निवासी अरूण गर्ग ने बताया कि उसकी आनकपुर औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री है। सुबह कर्मचारियों ने उसे सूचना दी कि फैक्ट्री का ताला टूटा पड़ा हुआ है। सूचना पर जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो उसने देखा कि वहां से 31 फिटिंग कनेक्शन गायब थे। जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से अधिक थी।
विज्ञापन
-आंगनबाड़ी केंद्र से गेहूं, चावल चोरी
जगाधरी वर्कशॉप। क्षेत्र से चोरों ने कांसापुर रोड स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र और विकास नगर स्थित कार्यालय से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। आंगनबाड़ी वर्कर गीता कालोनी निवासी सविता ने बताया कि 26 जुलाई को वह आंगनबाड़ी की छुट्टी होने के बाद घर आ गई थी। सुबह जब वह आंगनबाड़ी में पहुंची तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने आंगनबाड़ी से एक क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल, 50 किलो चीनी, 30 किलो रिफाइंड, 30 किलो सोयाबीन और एक पंखा चोरी कर लिया।
कार्यालय से कंप्यूटर व अन्य उपकरण चोरी
यमुनानगर। विकास नगर कॉलोनी निवासी विकास चौधरी ने उसका कॉलोनी में ही कार्यालय है। रोजाना की तरह मंगलवार रात को वह कार्यालय बंद कर घर आ गया था। सुबह जब कार्यालय पर पहुंचा तो कार्यालय के दरवाजे के ताले टूटा पड़ा हुआ है। अंदर एक कंप्यूटर सीपीयू, टीवी व 12 सौ रुपये की नकदी गायब थी।
घर से पीतल व कांसे के बर्तन चोरी
जठलाना। गांव पोटली निवासी जोगिंद्र सिंह ने जठलाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह करीब दस बजे वह गांव में ही किसी काम से गया था। इस दौरान वह घर का कुंडा लगाकर गया था। एक घंटे के बाद करीब 11 बजे जब वह वापस घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। वहीं घर में रखे पीतल और कांसे के हजारों रुपये कीमत के बर्तन गायब थे।