फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,police,Fire,gun, fectory

सुबह कोर्ट में थी गवाही, बदमाशों ने रात को फैक्ट्री मालिक को डराने को की फायरिंग

Tue, 26 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,police,Fire,gun, fectory
प्रतीकात्मक तस्वीर
 जगाधरी में रविवार रात को घंटेभर में दो स्थानों पर फायरिंग की घटनाएं हुई। पहली घटना में रात करीब दस बजे जड़ोदा गेट पर बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायर कर रोलिंग फैक्ट्री मालिक रवि गर्ग को कोर्ट में गवाही न देने को धमकाया। रात पौने 11 बजे अर्जुन नगर में पैसे के लेनदेन के विवाद में दो युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग की। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते की एसपी मनीष चौधरी, डीएसपी जगाधरी राजिंद्र सिंह व एसएचओ सुनील सहित पुलिस बल ने घटना स्थल का जायजा लिया। दो जगहों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


डोर बेल की आवाज सुनकर बाहर गए तो की फायरिंग :
जगाधरी के जड़ौदा गेट निवासी रवि गर्ग की जगाधरी में रोलिंग फैक्ट्री है। उसने पुलिस को बताया कि किसी ने गेट पर लगी डोर बेल बजाई। वे बाहर आए तो एक बाइक पर बैठे दो युवकों ने उसे देखकर हवा में दो गोलियां चलाई। उसे धमकी दी कि यदि उसने कोर्ट में गवाही दी तो उसे जान से मार देंगे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से दो कारतूस के खाली खोल भी बरामद किए। पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। बता दें कि रोलिंग मशीन फैक्ट्री मालिक रवि गर्ग ने बताया कि 17-18 मार्च रात को उसके घर में लूटपाट हुई थी। बदमाश हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये के गहने, चांदी के बर्तन व आठ हजार की नगदी व चार मोबाइल फोन लूट ले गए थे। अब इस मामले में बदमाश उसे कोर्ट में गवाही न देने के लिए धमका रहे हैं। सोमवार को इसी मामले को लेकर कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन


गोली के छर्रे लगने से दो घायल, एक की हालत गंभीर
यमुनानगर। अर्जुन नगर निवासी विशाल उर्फ कालू ने पुलिस को बताया कि उनका योगेश नगर निवासी मनीश मेहरा व नितिन मेहरा के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात को वह अपने पिता आत्माराम व दोस्त संजीव के साथ घर ही बैठे हुए थे। रात करीब 10.45 बजे आरोपी मनीश व नितिन अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुस गए। आरोपी मनीश के हाथ में देसी पिस्तौल थी, जबकि अन्य के हाथों में डंडे बिंडे व अन्य हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उनपर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी मनीष ने अपनी देसी पिस्तौल से दो फायर किये। फायरिंग में उसके पिता आत्माराम के आंख और छाती के नजदीक छर्रे लगे। वहीं संजीव की आंख के नजदीक नजदीक छर्रे लगे। जिससे वे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां आत्माराम की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दोनों मामलों में केस दर्जकर लिए गए है। फैक्ट्री मालिक पर हुई फायरिंग के मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। चार लोगों ने प्लानिंग बनाई थी, जबकि दो ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। दूसरे मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed