फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: online fraud of Rs 4 lakh 98 thousand from plywood businessman

Yamunanagar: ओटीपी आया न मैसेज, प्लाईबोर्ड कारोबारी से 4.98 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Wed, 08 Nov 2023 05:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

किसी को पेमेंट करनी चाही तो खाते में बैलेंस कम होने का पता चला। जबकि कारोबारी के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई अलर्ट मैसेज आया।

विज्ञापन
Yamunanagar:  online fraud of Rs 4 lakh 98 thousand from plywood businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में प्लाईबोर्ड कारोबारी के खाते से किसी ने ऑनलाइन ठगी करके चार लाख 98 हजार रुपये उड़ा दिए। जबकि कारोबारी के मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई अलर्ट मैसेज आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में दी शिकायत में कालिंदी कॉलोनी फेज-थ्री के सुनीत जिंदल ने बताया कि वह प्लाईबोर्ड कारोबारी है। खजूरी रोड पर उनकी राज कुमार एंड सन्स के नाम से फर्म है। तीन अक्तूबर को वह मुंबई में गया था। वहां पर प्लाईवुड विषय प्रदर्शनी लगी हुई थी।
विज्ञापन


उसने मुंबई में रहने के लिए होटल में बुकिंग करवा रखी थी। उसने अपनी फर्म के अकाउंट से 22 हजार रुपये की आरटीजीएस नेट बैंकिंग के माध्यम से यमुनानगर के कृष्ण डेकोरेटेड को की थी। इसके अलावा उसने कोई पेमेंट किसी को नहीं की। छह नवंबर को उसे किसी को पेमेंट करनी थी, लेकिन कुछ देर बाद उसे खाते में बैलेंस कम होने का मैसेज प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने खाते के बारे में पूछताछ करने के लिए मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में गया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। बैंक जाकर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से पांच नवंबर को आईएमपीएस के माध्यम से दो लाख रुपये, डेढ़ लाख रुपये व एक लाख 48 हजार रुपये की कुल चार लाख 98 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं।


जबकि उसने अपना ओटीपी या बैंक डिटेल किसी को भी नहीं बताई थी। वहीं उसे कोई अलर्ट मैसेज भी प्राप्त नहीं हुआ। वहीं उन्होंने पीएनबी के बैंक की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed